श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है रक्षाबंधन का त्यौहार……
यह त्यौहार प्रतीक है भावनाओं का और दर्शाता है भाई बहन का प्यार……
एक पौराणिक कथा का करते हैं व्याख्यान…..
जिसमें द्रौपदी को श्री कृष्ण ने दिया था रक्षा का वरदान…..
बात महाभारत के समय की है जब शिशुपाल का वध करने के लिए भगवान ने चलाया सुदर्शन चक्र…..
इस दौरान भगवान श्री कृष्ण की उंगली गई कट….
खून बहता देख द्रौपदी ने साड़ी का पल्लू फाड़ के भगवान की उंगली पर बांध दिया…..
श्री कृष्ण ने उस बंधन को रक्षा सूत्र का नाम दिया….
द्रौपदी से आजीवन रक्षा करने का वादा किया….
चीरहरण के वक्त द्रौपदी की लाज बचाकर अपना वादा निभा दिया …
क्या आप भी जानते हैं कुछ चर्चित और पौराणिक रक्षाबंधन कथाएं?
अगर हां,तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं….



