Kalamkaar

मां तुम बदल गई हो

कितना नकारात्मक लगता है ना यह वाक्य पर सच में मां तुम बदल गई हो

मेरे ससुराल वालों के सामने मुझे ” मिनी” कहकर नहीं पुकारती हो

हां मां तुम बदल गई हो

हमारे आ जाने पर लड़खड़ाते पैरों से रसोई में जाकर हमारी पसंद का खाना बनाती हो, जब हम पूछते हैं पैरों में दर्द कैसा है” बिल्कुल ठीक है “यह बताती हो|

मां अब झूठ बोलना भी सीख गई हो

मां तुम बदल गई हो

जब सारा काम निपटा लेती हो तब हमारी नजरों से छुप कर, हथेलियों का सहारा लेकर घुटनों को सहलाती हो और धीमी आवाज में कराहकर बैठ जाती हो |

मां अब बातें छुपाना भी सीख गई हो,मां तुम बदल गई हो

“याददाश्त कमजोर हो गई है मेरी ” यह कहकर दवाई लेना भूल जाती हो

फिर कैसे हम सबकी पसंद नापसंद को इतना याद रख पाती हो|

हमारे चेहरे पर मुस्कान देखने के लिए बातें घुमाना सीख गई हो|

हां मां तुम बदल गई हो|

jainhoney83's avatar

Hello... Myself Hunny Bunny....I am proud mother of two beautiful daughters and a marvelous housewife.I am one of those people who is a brilliant listener..I have done my M.Phil in biotechnology . I believe in magic, power, aliens, god.... Unfortunately, I have no interest in creating awesome introductions—only brief summaries of myself. But you are welcome to ask me why I decided to “not write an awesome introduction”. I’ll be happy to give you an answer. :)

3 Comments on “मां तुम बदल गई हो

  1. Bahut badiya

  2. Ur articles r close to heart.awesome.

    1. Thank you so much😊

Leave a Reply